रांची, मार्च 29 -- तमाड़, प्रतिनिधि। श्री श्री राधारानी मंदिर समिति के पदाधिकारियों की बैठक रविवार को हुई। इसमें 23 मई को कलशयात्रा के साथ सात दिनी संकीर्तन और मेले के आयोजन पर चर्चा हुई। 24 से 30 मई तक अखंड हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया जाएगा। समिति की ओर से मेले को आकर्षक बनाने के लिए विशेष तैयारियां की गई हैं। मेले में बच्चों और युवाओं के मनोरंजन के लिए झूले, मौत का कुआं और मीना बाजार लगेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...