फतेहपुर, मई 1 -- खागा। जघन्य दुष्कर्म कांड को बीते सात दिन हो चुके हैं, लेकिन पुलिस की तमाम घेराबंदी और दावों के बावजूद आरोपित बबलू सिंह अब भी पुलिस की पकड़ से दूर है। 24 अप्रैल के उस मनहूस दिन के बाद से पुलिस ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है लेकिन पुलिस का प्रयास, परिणाम में नहीं बदल पा रहा है। एडीजी प्रयागराज जोन ने इनाम की राशि बढ़ाकर एक लाख रुपये कर दी है लेकिन नतीजा अब भी 'सिफर' है। एसपी अभिमन्यु मांगलिक के निर्देश पर गठित सात टीमें उत्तर प्रदेश के अलावा, मध्यप्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र समेत सात राज्यों के रेलवे स्टेशनों, बस अड्डों और संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही हैं। सर्विलांस से लेकर मुखबिर तंत्र तक सक्रिय है लेकिन शातिर बबलू सिंह हर बार पुलिस के पहुंचने से पहले ही ठिकाना बदल दे रहा है। ऐसे में पुलिस का परिश्रम जाया जा रहा है।...