रांची, अप्रैल 9 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। राजधानी रांची के सात थानों में दस सब इंस्पेक्टर की पोस्टिंग की गई है। सभी सब इंस्पेक्टर पुलिस लाइन में तैनात थे। इससे संबंधित आदेश गुरुवार को एसएसपी राकेश रंजन ने जारी किया है। एसएसपी ने बताया कि अनुसंधान की गति को तेज करने के साथ-साथ थानों में मैनपावर बढ़ाने को लेकर यह पोस्टिंग की गई है। इनमें तीन महिला सब इंस्पेक्टरों की पोस्टिंग भी थानों में की गई है। जारी आदेश के तहत दिवाकर सिंह, संतोष यादव व लूसी रानी को सुखदेवनगर थाना, गोल्डी भगत को धुर्वा थाना, उपेंद्र दास को पंडरा ओपी, स्वरूप भंडारी को अरगोड़ा थाना, दीपक सिन्हा व सरोज बिरुवा को लालपुर थाना, अनुज प्रसाद यादव को चान्हो थाना, भवेश रवानी को नगड़ी थाना में पोस्टिंग की गई है। सभी प्रतिनियुक्ति सब इंस्पेक्टर को अविलंब योगदान देने का आदेश दिया गया...