गोपालगंज, जून 1 -- मांझागढ़ ।थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में पुलिस ने सोमवार को छापेमारी अभियान चलाकर शराब बेचने और पीने के नौ आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष निरंजन कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने कोल्हुआ गांव में छापेमारी कर 15 लीटर शराब के साथ इसी गांव के वीर बहादुर महतो को गिरफ्तार किया गया। वहीं दूसरी तरफ शराब के साथ पुरानी बाजार की सरिता देवी को गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा पुलिस ने शराब पीने के आरोप में सात लोगों को गिरफ्तार किया गया। जिसमें श्रीरामपुर गांव शिव कुमार,विकास कुमार, जाफर टोला गांव के बीरबल मांझी, अच्छेलाल,सहलादपुर गांव के ओमप्रकाश आदि शामिल हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...