रुडकी, जनवरी 13 -- लक्सर, संवाददाता। ट्रेनों का संचालन मंगलवार को भी बाधित रहा। खराब मौसम के चलते रेलवे ने सात ट्रेनें अमृतसर से पूर्णिया कोर्ट तथा पूर्णिया कोर्ट से अमृतसर, जनसेवा एक्सप्रेस, टाटानगर से अमृतसर जलियांवाला बाग एक्सप्रेस, आनंद विहार टर्मिनल दिल्ली से लखनऊ एसी एक्सप्रेस, काठगोदाम से जम्मूतवी गरीब रथ एक्सप्रेस, अंबाला से बरौनी हरिहर एक्सप्रेस, बनारस से देहरादून जनता एक्सप्रेस, आनंद विहार टर्मिनल से लालकुआं एक्सप्रेस रद कर दी। बाकी ट्रेनें भी अपने निर्धारित समय से लेट चल रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...