गोरखपुर, अप्रैल 3 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। आईआरसीटीसी ने भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन के जरिए यात्रियों के लिए सात ज्योतिर्लिंग यात्रा शुरू करने की घोषणा की है। आईआरसीटीसी 27 अप्रैल से 8 मई तक गोरखपुर रेलवे स्टेशन से उज्जैन स्थित महाकालेश्वर ज्योतिलिंग, ओंमकारेश्वर ज्योतिर्लिंग, गुजरात में द्वारकाधीश, द्वारिका, नागेश्वर ज्योतिर्लिंग, सिग्नेचर ब्रिज, सोमनाथ ज्योतिर्लिंग, नासिक में त्रियंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग, पंचवटी, कालाराम मंदिर, भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग, संभाजी नगर में घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग एवं स्थानीय मंदिर यात्रा का संचालन करेगा। मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत सिन्हा ने बताया कि भारत गौरव ट्रेन में कुल 751 सीटें उपलब्ध हैं जिसमें एसी टू की 49, थर्ड एसी में 210 और स्लीपर 492 सीट उपलब्ध हैं। इस ट्रेन में यात्री गोरखपुर, मनकापुर, अयोध्या कैंट...