वाराणसी, मार्च 29 -- वाराणसी। लखनऊ जंक्शन (चारबाग) पर इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कार्य के लिए प्लेटफार्म संख्या- एक पर चार से 11 अप्रैल तक ट्रैफिक और पावर ब्लॉक लिया जाएगा। इससे सात जोड़ी ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से चलेंगी। उत्तर रेलवे (लखनऊ) के सीनियर डीसीएम कुलदीप तिवारी ने बताया कि वाराणसी सिटी-अहमदाबाद साबरमती एक्सप्रेस और दरभंगा-अहमदाबाद साबरमती एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग मल्हौर- ऐशबाग जं.-मानकनगर के रास्ते गंतव्य को जाएगी। अर्चना एक्सप्रेस और आनंद विहार टर्मिनल-मालदा टाउन साप्ताहिक एक्सप्रेस आलमनगर-ट्रांसपोर्ट नगर-उतरेटिया जं. से गंतव्य को जाएगी। अप और डाउन हरिहर एक्सप्रेस तथा काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस भी इसी मार्ग से जाएगी। वाराणसी-साबरमती साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग उतरेटिया-ट्रांसपोर्ट नगर-आलमनगर के रास्ते अपने गंतव्...