सात जून को बॉक्सिंग का चयन
हमीरपुर, जून 6 -- हमीरपुर। प्रदेश स्तरीय समन्वय सब-जूनियर बालक एवं बालिका बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए चयन ट्रायल्स की तिथियां घोषित कर दी गई हैं। यह प्रतियोगिता 10 से 18 जून तक स्पोर्ट्स स्टेडियम सहारनपुर में होंगी। उप क्रीड़ाधिकारी शमीम अहमद ने बताया कि प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन दो चरणों में किया जाएगा। प्रथम चरण के अंतर्गत जिला स्तरीय चयन ट्रायल्स सात जून को प्रात: 11:00 बजे से होंगे। इसमें चयनित खिलाड़ी 08 जून को प्रात: 11:00 बजे जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम चित्रकूट में आयोजित मंडल स्तरीय चयन ट्रायल्स में प्रतिभाग करेंगे। मुख्य प्रतियोगिता में सब-जूनियर बालक वर्ग की स्पर्धाएं 10 से 13 जून तथा सब-जूनियर बालिका वर्ग की स्पर्धाएं 15 से 18 जून तक आयोजित की जाएंगी। यह भी पढ़ें- मुक्केबाजी प्रतियोगिता के लिए ट्रायल कल वन विभाग पर फर्जी र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.