जौनपुर, जुलाई 2 -- जौनपुर, संवाददाता। स्कूली बच्चों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से परिवहन विभाग जुलाई के पहले पखवाड़े में 'मिशन सेफ फ्यूचर' अभियान चलाएगा। अभियान के तहत जिलेभर में स्कूल वाहनों की सघन जांच की जाएगी। सभी विद्यालयों को सात जुलाई तक वाहनों की फिटनेस, परमिट और अन्य जरूरी दस्तावेज के साथ सुरक्षा मानकों का अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। परिवहन विभाग के अनुसार जिले में 1507 स्कूली वाहन पंजीकृत हैं। इनमें 119 वाहनों की फिटनेस लंबित है। ऐसे वाहनों को निर्धारित समय सभी जरूरी कागजात पूरे करने के लिए नोटिस भी जारी कर दिया गया है। एआरटीओ प्रर्वतन सत्येंद्र सिंह ने बताया कि सात जुलाई के बाद पुलिस, परिवहन और यातायात विभाग की संयुक्त टीम विशेष प्रवर्तन अभियान चलाएगी। यह भी पढ़ें- Santkabir Nagar News: स्क...