हमीरपुर, जनवरी 2 -- हमीरपुर। जिला कृषि रक्षा अधिकारी डॉ.इंद्रेषु कुमार गौतम ने बताया कि आगामी सात जनवरी को दिन के 12 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद के समस्त कीटनाशी विनिर्माता/आपूर्तिकर्ता फर्म के प्रतिनिधियों एवं समस्त कीटनाशक विक्रेताओं की बैठक होगी। इस बैठक में किसानों को गुणवत्तायुक्त कीटनाशी रसायन निर्धारित दरों पर उपलब्ध कराने, स्टॉक रजिस्टर, बिक्री रजिस्टर, लेखा रजिस्टर, अवसान तिथि का रजिस्टर, कैश मैमो एवं अथॉरिटी लेटर को समय से अद्यतन रखने को लेकर जानकारी दी जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.