गाज़ियाबाद, जनवरी 5 -- गाजियाबाद। राज्य महिला आयोग की सदस्य कल (सात जनवरी) को मोदीनगर तहसील में हिंसा पीड़ित महिलाओं के साथ जनसुनवाई करेंगी। जिला प्रोबेशन अधिकारी मनोज कुमार पुष्कर ने बताया कि राज्य महिला आयोग की सदस्य हिमानी अग्रवाल सात जनवरी को जिले का भ्रमण करेंगी। इस दौरान वह मोदीनगर तहसील में हिंसा पीड़ित महिलाओं के साथ जनसुनवाई भी करेंगी। जहां पीड़ित महिलाओं की शिकायतें पर सुनवाई की जाएगी। इस दौरान महिला आयोग की सदस्य द्वारा पुरानी शिकायतों की भी समीक्षा की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.