गाजीपुर, दिसम्बर 16 -- गाजीपुर, कार्यालय संवाददाता। उर्वरक की कालाबाजारी रोकने तथा उर्वरक गुणवत्ता बनाये रखने के लिए मंगलवार को उर्वरक निरीक्षक समेत कई विभागों की संयुक्त टीम ने जिलेभर में उर्वरक की दुकानों पर छापेमारी की गई। 22 जगहों पर जांच करते हुए सात जगहों से उर्वरक के नमूने जांच के लिए भेजा गया। उप कृषि निदेशक विजय कुमार, सहायक निबंधक सहकारिता संदीप यादव, जिला कृषि अधिकारी उमेश कुमार और जिला उद्यान अधिकारी ने जिलेभर में कुल 22 बिक्री केन्द्रों की जांच की। गुणवत्ता परीक्षण के लिए सात उर्वरक के नमूने इकट्ठा किया। निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठान बंद पाए जाने पर अमन खाद भंडार चोचकपुर को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। निर्देशित किया गया कि सभी उर्वरक विक्रेता अपने दुकान पर स्पष्ट रूप से रेट बोर्ड लगाए, जिसमें उर्वरकों का निर्धारित मूल्य तथा...