भदोही, मार्च 5 -- औराई, हिन्दुस्तान संवाद। जिले के दुर्गागंज एवं औराई थाने की पुलिस ने आभूषण एवं मोबाइल छिनैती करने वाले सात आरोपितों को गिरफ्तार किया। उनके पास से छिनैती के चार मोबाइल एवं घटना में प्रयुक्त तीन बाइकें बरामद की गईं। अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल ने बताया कि दिलीप कुमार निवासी सराय भावसिंह, दुर्गागंज ने गत माह छह जनवरी को तहरीर दी थी। उनका भतीजा अंकित कुमार साइकिल से छनौरा बाजार जा रहा था। नहर पर दो बदमाशों ने मोबाइल छीन लिया था। इसी तरह औराई थाना क्षेत्र पर आंचल पत्नी राजा ने तहरीर दिया। कहा था कि मायके नेवादा से खमरिया अपने पति संग गत वर्ष 13 अप्रैल को जा रही थीं। भमौरा भठ्ठा के पास अज्ञात बाइक सवारों ने एक ग्राम सोने का लाकेट एवं मोबाइल छीन लिया था। उमाशंकर यादव निवासी वारीगांव, औराई के साथ गत माह 20 फरवरी कोठरा जाते सम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.