फिरोजाबाद, जून 29 -- यातायात पुलिस टीम एवं स्थानीय पुलिस टीम द्वारा रविवार रात ड्रिंक एंड ड्राइव एवं मॉडिफाइड साइलेंसर के विरुद्ध हाइवे पर टोल प्लाजा टूंडला और गुराऊ पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। रात आठ से 11 बजे तक चेकिंग की गई। जिसमें करीब 115 वाहनों की चेकिंग की गई। जिसमें सात वाहन चालकों के खिलाफ ड्रिंक एंड ड्राइव की कार्रवाई की। इसके अतिरिक्त मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों के विरुद्ध भी प्रभावी कार्रवाई की गई। संबंधित वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत आवश्यक वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई गई। पुलिस के जवानों ने यातायात नियमों का पालन करने एवं शराब पीकर वाहन न चलाने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- चेकिंग में 184 वाहनों का चालान,16.50 लाख जुर्माना यह भी पढ़ें- चेकिंग में 184 वाहनों का चालान कर 16.50...