रुद्रपुर, जनवरी 1 -- रुद्रपुर। शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ परिवहन विभाग ने विशेष अभियान चलाया। इसमें सात वाहन चालक नशे में मिले। विभाग ने सातों वाहनों को सीज कर दिया। साथ ही 6 माह के लिए डीएल के निलंबन की कार्रवाई की गई। बुधवार को परिवहन विभाग की टीम ने एआरटीओ प्रवर्तन नवीन कुमार सिंह के नेतृत्व में ड्रंक एंड ड्राइव को लेकर विशेष अभियान चलाया। सीज वाहनों में एक पिकअप, एक ई-कार्ट और पांच दोपहिया वाहन शामिल हैं। टीम में परिवहन उप निरीक्षक गोकुल सिंह, मनोज भंडारी, परिवहन सहायक निरीक्षक गणेश जोशी, प्रवर्तन आरक्षी रवि क्वीरा, डिम्पल सिंह, गौरव खाती, प्रवर्तन चालक पूरन सिंह बिष्ट रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...