काशीपुर, जनवरी 13 -- काशीपुर। पावर कॉरपोरेशन की टीम ने कुंडा थाना क्षेत्र में विद्युत चोरी के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने 7 घरों में विद्युत चोरी पकड़ ली। मंगलवार को पावर कॉरपोरेशन की टीम ने कुंडा थाना क्षेत्र के बैलजुड़ी, भरतपुर में विद्युत चोरी के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने 7 घरों में विद्युत चोरी पकड़ ली। टीम के द्वारा सात लोगों के खिलाफ कुंडा थाने में तहरीर दी गई है। पावर कॉरपोरेशन की टीम में एसडीओ एसके सैनी, विनोद कुमार, पुनीत कुमार, सुधीर कुमार, इरशाद अली, शिवदत्त कुमार, महेंद्र कुमार शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...