बरेली, जून 1 -- बरेली। निर्बाध विद्युत आपूर्ति के लिए मुख्य अभियंता के निर्देश पर सघन बिजली चेकिंग अभियान सोमवार को चलाया गया। अभियान लाइनलॉस अधिक वाले क्षेत्रों में चलाया गया। अधीक्षण अभियंता, विद्युत नगर धर्मेंद्र सिंह के नेतृत्व में गठित तीन विशेष टीमों ने विभिन्न उपकेंद्रों के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों चकचुंगी, कोहाड़ापीर भूड, सूफी टोला, ब्रहमपुरा में मॉर्निंग रेड की गई। अभियान के दौरान तीनों टीमों द्वारा कुल 158 परिसरों की सघन चेकिंग की गई, जिसमें सिविल लाइंस तृतीय विद्युत उपकेंद्र के अंतर्गत सूफी टोला और कटरा चांद खां तथा कोहाड़ापीर भूड़ समेत अन्य स्थानों पर कुल सात घरों में बिजली चोरी पकड़ी गई। मुख्य अभियंता ने बताया कि सघन विद्युत चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...