मधुबनी, जनवरी 7 -- मधुबनी। कोहरे एवं ठंड का असर जयनगर रेलखंड पर ट्रेन परिचालन पर भी दिखने लगा है। नई दिल्ली से जयनगर जानेवाली 12562 स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस बुधवार को अपने निर्धारित समय से करीब 07 घंटे विलंब से मधुबनी पहुंचने की बाते कहीं गई। वहीं अमृतसर से जयनगर जानेवाली 14074 स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस करीब एक घंटे विलंब थी। इससे ठंड में यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। पूछताछ काउंटर पर यात्री ट्रेनों के आगमन की जानकारी ले रहे थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.