सात घंटे में लापता बालक को ढूंढकर पुलिस ने परिजनों को सौंपा
गोरखपुर, जुलाई 1 -- गोरखपुर, वरिष्ठ सावंददाता । गुलरिहा थाना क्षेत्र में ननिहाल से लापता हुए 10 वर्षीय बालक को पुलिस ने महज सात घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर उसके परिजनों को सौंप दिया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से परिजनों ने राहत की सांस ली। जानकारी के अनुसार, महराजगंज जिले के राजी टोला निवासी मंजय निषाद का 10 वर्षीय पुत्र अरविंद निषाद इन दिनों अपने ननिहाल गुलरिहा थाना क्षेत्र के बड़हरिया गांव में रह रहा था। मंगलवार शाम करीब पांच बजे वह अपने नाना को बुलाने के लिए घर से निकला, लेकिन देर तक वापस नहीं लौटा। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई पता नहीं चलने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही भटहट चौकी पुलिस सक्रिय हो गई। चौकी प्रभारी मदन मोहन मिश्र के नेतृत्व में उपनिरीक्षक तेज प्रताप और मुख्य आरक्षी दीनानाथ ने आसपास के क्षेत्रों में खोजबी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.