सात घंटे बिजली गुल रहने से बढ़ी परेशानी
प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 29 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। भुपियामऊ ट्रांसमिशन प्रेषण खंड के भीतर रविवार को भोर में सात विद्युत उपकेंद्र की बिजली आपूर्ति ठप कर उपकरण की मरम्मत हुई। मरम्मत के समय शहर के साथ ही सात विद्युत उपकेंद्रों की बिजली सात घंटे तक गुल रहने से उपभोक्ताओं को परेशानी हुई। रविवार को भोर करीब तीन बजे भुपियामऊ प्रेषण खंड परिसर में अलग-अलग विद्युत उपकेंद्र को जाने वाली 33 केवीए की मेन लाइन के उपयोगी उपकरण की मरम्मत शुरू हुई। लगभग 40 कर्मचारियों की मदद से मेन बस पर पुराने उपकरण सहित ब्रेकर, पैनल, सहित आउटपुट सेक्शन के कई उपयोगी उपकरण को बदला गया। कामकाज की वजह से सात उपकेंद्रों से जुड़े करीब 40 गांव, शहरी क्षेत्र में सात घंटे तक बिजली नहीं मिलने से गर्मी में लोग बेहाल रहे। यह भी पढ़ें- मेरठ: शहर के कई इलाकों में रातभर नहीं आई बिजली, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.