प्रतापगढ़ - कुंडा, दिसम्बर 14 -- प्रतापगढ़,संवाददाता। शहर के रूपापुर विद्युत उपकेंद्र पर रविवार को करीब सात घंटे मरम्मत के समय बिजली गुल रहने से लोगों को परेशानी हुई। अवकाश के दिन बिजली गुल होने से लोग पीने के पानी के लिए भी परेशान रहे। शहर के रूपापुर विद्युत उपकेंद्र पर रविवार की सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक बिजली गुल रही। प्रयागराज से आए मैकेनिकों ने उपकेंद्र के पॉवर ट्रांसफार्मर को बदलने के बाद सभी फीडर के पैनल, ब्रेकर को बदला। कुछ मोहल्ले में बड़े ट्रांसफॉर्मर पर टेललेस यूनिट लगाई गई। लगभग 30 कर्मचारियों ने मरम्मत कार्य को किया। विभाग का दावा है कि मरम्मत के बाद अब गर्मी के दिनों में लोकल फॉल्ट की समस्या दूर रहेगी। हालांकि करीब सात घंटे मरम्मत के समय उपकेंद्र से जुड़े आठ मोहल्ले के लोगों को पानी की परेशानी हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की ...