सात घंटे की नींद भी आपको स्वाइन फ्लू से रख सकती है बचाकर
मुरादाबाद, सितम्बर 1 -- एनसीआर के साथ ही मुरादाबाद में स्वाइन फ्लू के लगातार बढ़ रहे केसों को देखते हुए लोगों में इसके संक्रमण की चपेट में आ जाने की दहशत बढ़ गई है। विशेषज्ञों ने लोगों को संक्रमण से बचाव से जुड़ी सावधानियों को सख्ती से अपनाने की सलाह दी है। मंडलीय जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्साधीक्षक डॉ.प्रदीप वार्ष्णेय ने बताया कि अधिक भीड़भाड़ और बंद कमरे में ज्यादा लोग होने पर मास्क पहनने, हाथों की साफ-सफाई अपनाने के साथ ही अपने शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता अच्छी बनाए रखने पर जोर देना जरूरी है। संतुलित खानपान, रोजाना कुछ देर व्यायाम करने और सात घंटे की अच्छी नींद सोने से रोग प्रतिरोधक क्षमता अच्छी बनाए रखने में मदद मिलती है। रात को कम नींद सोने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता घट जाती है जिसके चलते बीमारियों के संक्रमण जल्दी अपनी चपेट म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.