सात घंटे का सफर, बीस घंटे की थकान, यात्री हलकान
हल्द्वानी, जून 18 -- हल्द्वानी। पुरानी दिल्ली स्टेशन पर मंगलवार शाम संपर्क क्रांति एक्सप्रेस का इंतजार कर रहे सैकड़ों यात्रियों को शायद अंदाजा भी नहीं था कि सात घंटे का उनका सफर अगले दिन करीब 20 घंटे बाद पूरा होगा। कोई बच्चों के साथ प्लेटफॉर्म पर बैठा रहा, कोई बार-बार मोबाइल पर ट्रेन का स्टेटस देखता रहा और कई यात्रियों को अपने आगे के यात्रा कार्यक्रम तक रद्द करने पड़े। संपर्क करीब 13 घंटे देरी से पहुंची और करीब चार घंटे देरी से दोपहर 12.33 पर काठगोदाम से दिल्ली के लिए वापस रवाना हो सकी। रेलवे के रूट डायवर्जन और कमजोर सूचना व्यवस्था ने यात्रियों की परेशानी को कई गुना बढ़ा दिया। नतीजा यह रहा कि दिल्ली से शाम चार बजे काठगोदाम के लिए रवाना होने वाली संपर्क क्रांति रात करीब साढ़े 12 बजे चली और बुधवार को करीब 13 घंटे की देरी से सुबह 11.42 बजे काठगो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.