गाज़ियाबाद, मार्च 25 -- - मेरठ में तीन दिवसीय राज्य स्तरीय जूडो प्रतियोगिता का आयोजन हुआ गाजियाबाद, संवाददाता। मेरठ स्थित विद्या विश्वविद्यालय में युवा कल्याण विभाग की ओर से तीन दिवसीय राज्य स्तरीय जूडो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बालक और बालिका वर्ग के मुकाबले हुए, जिसमें जिले के सात खिलाड़ियों ने पदक जीतकर नाम रोशन किया। खिलाड़ियों ने दो स्वर्ण, तीन रजत और दो कांस्य पदक हासिल किए।प्रतियोगिता में जिले के आठ खिलाड़ियों ने भाग लिया था, जिसमें से सात खिलाड़ियों ने सफलता प्राप्त की। जिला जूडो एसोसिएशन के सह सचिव संदीप यादव ने बताया कि खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। इसमें हर्ष कश्यप और नीरज वीरमान ने पहला स्थान हासिल कर स्वर्ण पदक जीता। शिवम कश्यप, दिव्या और कनिका ने रजत पदक हासिल किया। वहीं खुशी और जिज...