गाज़ियाबाद, दिसम्बर 13 -- गाजियाबाद। महामाया स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला स्तरीय सीनियर महिला बॉक्सिंग ट्रायल का आयोजन किया गया। ट्रायल में प्रदर्शन के आधार पर सात खिलाड़ियों का चयन मंडलीय ट्रायल के लिए हुआ है। बॉक्सिंग कोच राजन ने बताया कि हर्षिता मेहरा, प्रगति सिंह, दिव्यांशी शहरावत, श्रेया सिंह, दृष्टि सिंह, आरती पाल और गुंजन तामोली का चयन किया गया है। ये सभी चयनित खिलाड़ी मेरठ में मंडलीय ट्रायल में प्रतिभाग करेंगे। उन्होंने चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...