संभल, अगस्त 5 -- खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की ओर जुलाई में लिए गए खाद्य पदार्थों के नमूनों की जांच रिपोर्ट में सात उत्पाद निर्धारित मानकों पर खरे नहीं उतरे हैं। जांच में एक उत्पाद मिथ्याछाप तथा छह उत्पाद अधोमानक पाए गए हैं। विभाग ने संबंधित खाद्य कारोबारियों को नोटिस जारी कर उनके विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रयोगशाला से मिली जांच रिपोर्ट के मुताबिक चन्दौसी स्थित मैसर्स विष्णु नारायण गिरजा नन्दन की ओर से बिक्री किया जा रहा ताज गोल्ड ब्रांड इंटरएस्टरिफाइड वनस्पति मिथ्याछाप पाया गया। जांच में उत्पाद की लेबलिंग व फैट संबंधी विवरण निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं मिला। यह भी पढ़ें- Mau News: सात खाद्य पदार्थों के लिए नमूने, 2351 किलोग्राम आटा सीज यह उत्पाद अलीगढ़ की एक डेयरी फूड कंपनी द्वारा...