उन्नाव, दिसम्बर 13 -- पुरवा। कोतवाली पुलिस ने बिजली विभाग को लाखों का चूना लगाने वाले शातिर चोरों के गिरोह का भंडाफोड़ किया है। बीती देर रात मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने चोरी किए गए एल्युमिनियम तार और टाटा मैजिक लोडर के साथ तीन आरोपियों को रंगे हाथों दबोच लिया। शुक्रवार देर रात कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी का बिजली का तार लोडर में भरकर बेचा जाने वाला है। सूचना मिलते ही दरोगा गंगा प्रसाद पुलिस बल के साथ सक्रिय हुए और कोतवाली क्षेत्र के गांव चक जमालपुर स्थित राजा सागर तालाब के पास घेराबंदी कर टाटा मैजिक लोडर संख्या यूपी 35 सीटी 5762 को रोक लिया। जांच के दौरान लोडर में भारी मात्रा में बिजली के खंभों से काटे गए एल्युमिनियम के तार बरामद हुए। पूछताछ में लोडर में सवार आरोपियों ने कबूल किया कि उन्होंने 10 दिसंबर की रात चक जमालपुर ...