अंबेडकर नगर, जून 23 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। जनपद में प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से सात खंड विकास अधिकारियों (बीडीओ) के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया गया है। साथ ही दूसरे जनपदों से आए तीन अधिकारियों को भी विभिन्न विकास खंडों का कार्यभार सौंपा गया है। जारी आदेश के अनुसार खंड विकास अधिकारी राजेन्द्र तिवारी को कटेहरी से स्थानांतरित कर भीटी भेजा गया है। जगन्नाथ को रामनगर से कटेहरी तथा अशोक कुमार को अकबरपुर विकास खंड की जिम्मेदारी दी गई है। इसी क्रम में दिनेशराम को जलालपुर से रामनगर, सतीश सिंह को भियांव से बसखारी और निरंजन प्रकाश को भियांव विकास खंड का कार्यभार सौंपा गया है। यह भी पढ़ें- सात खंड विकास अधिकारियों के तबादले, तीन नए अधिकारियों को मिली तैनाती वहीं शैलेन्द्र कुमार को जलालपुर का खंड विकास अधिकारी बनाया ...