बोकारो, सितम्बर 6 -- बोकारो। भाद्रपद शुक्ल पक्ष पूर्णिमा रविवार को काशी के पंचांग के अनुसार चंद्र ग्रहण रात्रि 9 बज कर 57 मिनट से आरंभ होकर रात्रि 01 बज कर 27 मिनट पर ग्रहण का मोक्ष होगा। ज्योतिषाचार्य मार्कंडेय दुबे ने बताया कि सूर्य ग्रहण में 12 घंटे तथा चंद्र ग्रहण में ग्रहण के 9 घंटे पहले सूतक काल आरंभ हो जाता है। किंतु सूतक काल वहा लगता है, जहां ग्रहण दिखाई देता है और वहीं के जन मानस व जीवों पर ग्रहण का प्रभाव भी पड़ता है। चंद्र ग्रहण का सूतक 7 सितंबर रविवार को दिन में 12.57 से लग जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...