गोंडा, अक्टूबर 1 -- गोण्डा, संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षो के सेवाकाल से जुड़ी उपलब्धियों और विकसित भारत 2047 के संकल्प को लेकर जिले में सेवा ज्योति कलश यात्रा विकसित भारत का संकल्प' कार्यक्रम का आयोजन सात अक्टूबर को किया जाएगा। सीडीओ दयानंद प्रसाद ने बताया कि जनपद स्तरीय कार्यक्रम के तहत अम्बेडकर चौराहे पर सेवा कलश स्थापित किया जाएगा। जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पैदल, साइकिल और बाइक रैलियां कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगी। कार्यक्रम को लेकर यातायात, शांति और सुरक्षा व्यवस्था के साथ आवश्यकतानुसार यातायात डायवर्जन की व्यवस्था करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए हैं। अम्बेडकर चौराहे से क्रांति पार्क और पार्क परिसर में साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित कराने को भी कहा गया है। यह भी पढ़ें- सीवान जिले में भाजपा निकालेगी सा...