गिरडीह, अगस्त 31 -- देवरी, प्रतिनिधि। देवरी स्थित झामुमो के प्रखंड कार्यालय परिसर में रविवार को जमुआ के पूर्व विधायक केदार हाजरा की अगुवाई में पार्टी सदस्यों की बैठक आयोजित की गई। जिसमें सात सितंबर को देवरी प्रखंड कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन का आयोजन कर केंद्र सरकार द्वारा लाया गया खान खनिज संशोधन अधिनियम विधेयक (एमएमडीआर) का विरोध किया जाएगा। बैठक में सदस्यों को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक केदार हाजरा ने कहा कि संवैधानिक व्यवस्था के तहत देश व राज्य सरकार को कानून बनाने का अधिकार प्राप्त है। सुप्रीम कोर्ट की संविधान खंडपीठ के द्वारा भी राज्य को खनिज संपदाओं पर अतिरिक्त शेष लगाने का अधिकार दिया गया है। यह भी पढ़ें- झामुमो प्रखंड व नगर कमेटी की बैठक में धरना प्रदर्शन की तैयारी पर चर्चा लेकिन केंद्र सरकार द्वारा षड्यंत्र के तहत खान एवं...