कानपुर, जून 24 -- कानपुर। लखनऊ हादसे के बाद कानपुर में भी मानकों को दरकिनार कर चल रहे कोचिंग संस्थानों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी डॉ. राजेश प्रकाश के निर्देशन में टीम ने बुधवार को काकादेव स्थित सात कोचिंग संस्थानों में छापेमारी की। टीम ने दस्तावेज और भौतिक स्थिति खंगालने के बाद रिपोर्ट तैयार की और जिलाधिकारी को भेजी गई है। क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी डॉ. राजेश प्रकाश ने बताया कि टीम ने न्यू स्पीड इंस्टीट्यूट, शीनिल अकादमी, आरएस इंस्टीट्यूट, आशीष विश्नोई क्लासेस, न्यूक्लीअस क्लासेज, न्यू लाइट इंस्टीट्यूट और अनीश श्रीवास्तव फिजिक्स क्लासेज में छापा मारा। डॉ. राजेश प्रकाश ने बताया कि सातों कोचिंग संस्थानों के दस्तावेजों का निरीक्षण करने के बाद रिपोर्ट तैयार की गई है। यह भी पढ़ें- सुरक्षा मानकों की अनदेखी...