बस्ती, अक्टूबर 11 -- बस्ती। मुंडेरवा पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज किया। पुलिस को दी तहरीर में सोनी जयसवाल निवासी मुंडेरवा ने बताया कि उसका विवाह अशोक कुमार जायसवाल निवासी सिविल लाइन रोड तेतरी बाजार सिद्धार्थनगर के साथ हुई। यह शादी आकाश के मामा वसंत और अनिल जयसवाल ने तय कराया था। दहेज का 15 लाख रुपया और गृहस्थी का सामान लिया। यह बताया कि अशोक कुमार जायसवाल किराना की दुकान चलाता है। विवाह के बाद पता चला कि अशोक जायसवाल मानसिक रूप से कमजोर व्यक्ति है। उसके आय का कोई स्रोत नहीं है। इसके बाद सास सुमित्रा देवी, देवर विकास जयसवाल, प्रकाश जयसवाल, शरद जयसवाल उस पर नाजायज रूप से दबाव बनाने लगा। बाद में दहेज का और 15 लाख रुपया मांगने लगा। यह कहा कि इसी रुपये से अशोक के लिए दुकान खोली जाएगी। रुपया नहीं देने पर प्रताड़ित करन...