देवघर, जनवरी 11 -- देवघर। रिखिया थाना के एक गांव निवासी 30वर्षीया एक महिला ने थाना में आवेदन देकर सात लोगों के खिलाफ छेड़खानी का विरोध करने पर मारपीट का मामला दर्ज कराया है। जिसमें रियाज अंसारी, वाजिद अंसारी, जमरुद्दीन अंसारी, कमरुद्दीन अंसारी, सिराज अंसारी,अमना बीबी, मंगली बीबी को आरोपी बनाया है। जिक्र है कि सभी आरोपी एकमत होकर घर में घुस गये। घर में अकेली होने के कारण सभी ने छेडखानी करने लगा । विरोध करने पर मारपीट कर दिया । जिससे घायल हो गए । इसके बाद सभी आरोपियों ने घर में रखे कांसा का बर्तन थाली 4 पीस लोटा 2 पीस ग्लास, कटोरी 4 पीस, कटोरा 2 पीस, पीतल का एक डब्बु, पीतल का छोलनी सभी का कुल किमत 10,000 रुपए सभी ने लेकर चले गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.