चित्रकूट, मार्च 12 -- चित्रकूट, संवाददाता। यूपी पुलिस सब-इंस्पेक्टर लिखित परीक्षा की तैयारियां तेजी से चल रही है। आगामी 14 व 15 मार्च को दोनो दिन दो पालियों में सात केन्द्रों पर परीक्षा होगी। जिसमें 2640 अभ्यर्थी शामिल होंगे। डीएम पुलकित गर्ग व एसपी अरुण सिंह ने परीक्षा में तैनात होने वाले अधिकारियों व केन्द्र व्यवस्थापकों के साथ बैठक की। जिसमें सख्त निर्देश दिए कि परीक्षा के दौरान किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। डीएम ने परीक्षा से संबंधित सभी व्यवस्थाओं की समीक्षा की। केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। शासन से निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन होना चाहिए। एसपी ने कहा कि सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती रहेगी। संवेदनशील केंद्रों पर विशेष निगरानी रखी जाएग...