बलिया, मई 3 -- बलिया, संवाददाता। शहर के सात केंद्रों पर रविवार को 'नीट' की परीक्षा शुचिता पूर्ण सम्पन्न होने के बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली। परीक्षा के लिए पंजीकृत 3232 अभ्यर्थी थे, इसमे 79 अनुपस्थित रहे। लिहाजा 3153 अभ्यर्थियों ने एग्जाम दिया। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरा की निगरानी में सुबह के 11 बजे से बायोमेट्रिक लगाने के लिए परीक्षार्थी लाइन में लगे थे। हालांकि परीक्षा दो बजे से शुरू हुई और पांच बजे तक चली। शहर में पूरे दिन जाम की स्थित बनी रही। लोगों को आवागमन में बेहद परेशानियों का सामना करना पड़ा।प्रशासन की ओर से 'नीट' परीक्षा के लिए शहर के मुरली मनोहर टाउन डिग्री कॉलेज के ब्लॉक 'ए', 'बी' और 'सी' कुल तीन सेंटर थे, वहीं सतीशचंद्र डिग्री कॉलेज के ब्लॉक 'ए' और 'बी'यानि दो सेंट, कुंवर सिंह पीजी कॉलेज तथा पीएमश्री केंद्रीय विद्याल...