देवरिया, दिसम्बर 23 -- देवरिया, निज संवाददाता। उ.प्र. माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद द्वारा आयोजित की जाने वाली बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में सात परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। जिसमें जिले के 37 विद्यालयों के उत्तर मध्यमा एवं पूर्व मध्यमा के 1519 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। इन परीक्षा केन्द्रों का निर्धारण जनपदीय समिति द्वारा किया गया है। संस्कृत शिक्षा परिषद द्वारा वर्ष 2026 में आयोजित होने वाली बोर्ड परीक्षा के लिए जिले के 37 संस्कृत विद्यालयों के 1519 छात्रों ने आवेदन किया है। परीक्षा को लेकर जिला विद्यालय कार्यालय द्वारा तैयारियां की जा रही हैं। इसी माह में हुए जनपदीय समिति की परीक्षा समिति की बैठक में परीक्षा के लिए जिले में सात परीक्षा केन्द्रों का निर्धारण किया गया है। जनपदीय समिति ने इन केन्द्रों की सूची को केन्द्र प्रस्ताव के लिए मण्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.