सुल्तानपुर, जून 20 -- सुलतानपुर,संवाददाता। रविवार को संपन्न होने वाली नीट प्रवेश परीक्षा में प्रतिभाग करने वाले 3402 परीक्षार्थियों के लिए जिले के सात केंद्र बनाए गए हैं। नकल विहीन परीक्षा संपन्न कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था सीएपीएफ (गृह मंत्रालय के अधीन शस्त्र पुलिस बल) के जवान निगेहबानी करेंगे। परीक्षा से पूर्व सीएपीएफ के जवानों ने जिले में डेरा भी डाल दिया है। इसके अलावा परीक्षा के दौरान सुरक्षा के और भी पर्याप्त व्यवस्था की गई है। जिला प्रशासन ने भी परीक्षा को निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए व्यापक व्यवस्था किया है। अभ्यर्थियों का प्रवेश पूर्वाह्न 11 बजे से 1.30 बजे तक ही माना जाएगा। यह भी पढ़ें- नीट यूजी-2026 परीक्षा आज, 3511 परीक्षार्थी होंगे शामिलप्रशासन की सख्ती नीट परीक्षा को लेकर प्रशासन सख्त : एनटीए की ओर से आ...