संतकबीरनगर, मार्च 12 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में एसआई भर्ती की लिखित परीक्षा सात केन्द्रों पर होगी। इसके लिए एचआर इंटर कॉलेज खलीलाबाद, एचआरपीजी कॉलेज खलीलाबाद, मौलाना आजाद इंटर कॉलेज खलीलाबाद, नेहरू कृषक इंटर कॉलेज खलीलाबाद, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज खलीलाबाद, संतकबीर आचार्य रामविलास इंटर कॉलेज मगहर, पीबी गर्ल्स इंटर कॉलेज खलीलाबाद को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।दोनों दिन दो-दो पालियों में परीक्षा होगी। सुबह दस बजे से 12 बजे और अपराह्न तीन बजे से सायं पांच बजे तक परीक्षा होगी। प्रत्येक पॉली में कुल 2160 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। इस प्रकार जिले में 8640 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा केंद्रों को 02 जोन और 02 सेक्टर में बांटा गया है। प्रत्येक जोन में एक सीओ और प्रत्येक सेक्टर में एक थाना प्रभारी मय हमराह...