भदोही, जून 30 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। जिले के सात केंद्रों पर दो से चार जुलाई तक होने वाली उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता की परीक्षा को लेकर सोमवार को एडीएम शुभांगी शुक्ला ने अधिकारियों संग बैठक लीं। इसमें तीन दिन तक होने वाली शिक्षक पात्रता की परीक्षा को कड़ाई से कराने को निर्देशित की। परीक्षा को लेकर सेक्टर एवं स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की तैनाती रहेगी। इस दौरान एडीएम ने बताया कि उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता की परीक्षा सात केंद्रों पर दो से चार जुलाई तक होगी। परीक्षा सात परीक्षा केंद्रों पर दो एवं तीन जुलाई को दो पालियों एवं चार जुलाई को प्रथम पाली में संपन्न होगी। यह भी पढ़ें- अधिकारियों के लिए चुनौती होगी नकलविहीन यूपी टेट परीक्षा कराना प्रथम पाली की परीक्षा पूर्वाह्न 9:30 बजे से अपराह्न 12:00 बजे तक तथा द्वितीय पाली की परीक्षा अपराह्न 2:30 बजे...