सात केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुआ परीक्षा
भदोही, जुलाई 3 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। जिले में सात केंद्रों पर उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता टेट की परीक्षा दूसरे दिन शुक्रवार को कड़ाई से शुरू हुई। परीक्षा को लेकर नामित अधिकारियों का चक्रमण केंद्रों पर बना रहा। दोनों पाली की परीक्षा में कुल 6144 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। परीक्षा में शामिल हर अभ्यर्थियों पर सीसीटीवी कैमरे की नजर बनी रही।गेट पर सघन जांच के बाद ही अभ्यर्थियों को अंदर प्रवेश मिला। जिला विद्यालय निरीक्षक अंशुमान ने बताया कि शिक्षक पात्रता की परीक्षा के लिए कुल सात केंद्र इंद्र बहादुर सिंह नेशनल इंटर कालेज भदोही, जिला पंचायत बालिका इंटर कालेज ज्ञानपुर, काशी नरेश विश्वविद्यालय में दो ब्लॉक, गुलाबधर मिश्र इंटर कालेज गोपीगंज व विभूति नारायण राजकीय इंटर कालेज एवं एमए समद इंटर कालेज भदोही बनाए गए हैं। यह भी पढ़ें- दोनों पाली की परीक्षा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.