भदोही, मई 15 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। जिले में कुल सात केंद्रों पर कड़ाई से लेखपाल भर्ती की परीक्षा होगी। परीक्षा में शामिल हर अभ्यर्थी पर सीसीटीवी कैमरे की नजर बनी रहेगी। 21 मई को होने वाली परीक्षा में कुल 3120 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए हर केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की जाएगी। जिला विद्यालय निरीक्षक अंशुमान ने बताया कि लेखपाल भर्ती की लिखित मुख्य परीक्षा 21 मई को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा की तिथि आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। अभ्यर्थी वेबसाइट पर जाकर परीक्षा से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। जिले में इसके लिए सात केंद्र फाइनल किए गए हैं। इसमें ज्ञानदेवी बालिका इंटर कॉलेज भदोही, एमए समद इंटर कॉलेज भदोही, श्री इंद्र बहादुर नेशनल इंटर कॉलेज भदोही, काशी नरेश...