कौशाम्बी, जून 13 -- दोआबा के सात केंद्रों पर रविवार को पीजीटी की परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इम्तिहान की सुचिता बनाए रखने के लिए अधिकारियों ने शनिवार को पूरे दिन तैयारियों की समीक्षा की। एसपी ने कई केंद्रों का निरीक्षण भी किया। इस दौरान केंद्र व्यवस्थापकों के साथ मातहतों को भी जरूरी दिशा-निर्देश दिए। चेताया कि गड़बड़ी की शिकायत मिलने पर किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। कड़ी कार्रवाई की जाएगी। लोक सेवा आयोग प्रयागराज द्वारा आयोजित प्रवक्ता (पुरुष/महिला) राजकीय इंटर कॉलेज (प्रारंभिक) परीक्षा-2025 जनपद के सात केंद्रों पर होगी। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे आदि की व्यवस्थाएं दुरुस्त करा दी गई हैं। केंद्रों पर खाकी का भी सख्त पहरा होगा। यह भी पढ़ें- प्रवक्ता भर्ती परीक्षा : आज सात केंद्रों पर 2788 अभ्यर्थियों की अग्निपरीक्षा परीक्षार्थियों के लि...