बुलंदशहर, जुलाई 26 -- कोतवाली पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चेकिंग अभियान के दौरान दो तस्करों को सात किलो अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त बिना नंबर प्लेट की एक बाइक भी कब्जे में ली। कोतवाल शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस टीम संतपुरा गंगनहर पुल के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान संदिग्ध बाइक सवार दो युवकों को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी में उनके कब्जे से सात किलो अवैध गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम साहिल उर्फ साकिब तथा आसिफ निवासी ग्राम मोहम्मदपुर कलां बताया।पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी आसिफ के खिलाफ अन्य मुकदमा पहले से दर्ज है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...