फरीदाबाद, मई 22 -- फरीदाबाद, सरसमल। क्राइम ब्रांच सेक्टर-56 की टीम ने 7.200 किलोग्राम गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी को सेक्टर-56 इलाके से पकड़ा गया। पुलिस ने आरोपी को पांच दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी की पहचान अनिल मिश्रा निवासी मोतिहारी बिहार हाल निवासी संजय कॉलोनी के रूप में हुई है। गुप्त सूचना मिलने पर अपराध शाखा की टीम ने सेक्टर-56 स्थित शराब ठेके के पास कार्रवाई की। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से गांजा बरामद हुआ। थाना सेक्टर-58 में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी सेक्टर-24 की एक निजी कंपनी में मजदूरी करता है। उसने गांजा गोरखपुर से 60 हजार रुपये में मंगवाया था और उसे बेचने की तैयारी में था। पुलिस अब उससे सप्लाई नेटवर्क और अन्य ...