लखनऊ, मार्च 21 -- जालसाज पिता-पुत्र ने वृंदावन कालोनी में रहने वाले व्यवसायी रणविजय सिंह को सात किलो की प्रतिमा में आधा सोना होने का दावा कर 35 लाख रुपये ठग लिए। इस संबंध में रणविजय ने पीजीआई थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। चौकी प्रभारी धीरेंद्र वर्मा के मुताबिक आरोपी गोरखपुर के कैपियरगंज के रहने वाले रविंद्र कुमार यादव और उनके पिता राम दुलारे हैं। उन्होंने दोस्ती गाठी। एक सात किलो की प्रतिमा में आधा सोना होने का दावा किया। दोनों ने कहा कि उन्हें विदेश जाना है रुपयों की सख्त जरूरत है। उनके पास गिरवीं रखी। गिरवीं रखी गई प्रतिमा के नाम पर 10 लाख रुपये नकद और 25 लाख के जेवर ले लिए। रणविजय के मुताबिक इसके बाद जालसाजों ने फोन बंद कर लिया। उन्होंने प्रतिमा की जांच कराई तो पता चला कि उसमें सोना नहीं है। इसके बाद थाने में तहरीर दी। आरोपियों के खिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.