कटिहार, मार्च 2 -- प्राणपुर, संवाद सूत्र प्राणपुर थाना परिसर में गड्ढा खोदकर सात कांडों में जप्त कुल 330 लीटर देशी-विदेशी शराब का विनिष्टीकरण अंचलाधिकारी शिखा कुमारी एवं थानाध्यक्ष रंजीत कुमार महतो की देखरेख में संपन्न हुआ। थानाध्यक्ष ने बताया कि पिछले दिनों वाहन चेकिंग एवं गुप्त सूचना के आधार पर सात कांडों में जप्त कुल 330 लीटर देशी-विदेशी शराब का विनिष्टीकरण कार्य जिला पदाधिकारी के निर्देशानुसार रविवार को अंचलाधिकारी के समक्ष किया गया। इस मौके पर सभी थाना कर्मी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...