रायबरेली, फरवरी 28 -- तिलोई, संवाददाता। क्षेत्र पंचायत की बैठक में विकास के लिये सात करोड़ से अधिक के विकास कार्यों के प्रस्ताओं पर चर्चा हुई। होली की छुट्टी से पूर्व का अंतिम दिन होने के चलते जनप्रतिनिधियों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली खेली। मोहन सिंह ब्लाक सभागार में ब्लाक प्रमुख अर्चना सिंह ने बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में कार्यवाही की शुरुआत गत वर्ष की बैठक की कार्यवाही के अनुमोदन के साथ हुई। बैठक में जल जीवन मिशन योजना के अधिकारी नदारद होने पर सदन ने नाराजगी व्यक्त की। ब्लाक प्रमुख अर्चना सिंह ने कहा कि गांव के विकास में क्षेत्र पंचायत के बैठक की अहम भूमिका होती है। बैठक में उपजिलाधिकारी अमित सिंह एवं क्षेत्राधिकारी दिनेश कुमार मिश्रा ने क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों से होली का त्यौहार शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील की गई और अगर ...