हमीरपुर, मार्च 28 -- हमीरपुर, संवाददाता। अंतर्राज्यीय जीएसटी चोरी करने वाले गिरोह का एक सदस्य पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। इसके पास से चार लैपटॉप,पांच अदद मोबाइल व दो अदद रजिस्टर बरामद हुए। आरोपी फर्जी जीएसटी कंपनी बनाकर अब तक राजस्व को सात करोड़ रुपए की चपत लगा चुका है। गिरफ्तारी में सदर कोतवाली, एसओजी और सर्विलांस सेल की अहम भूमिका रही। कोतवाल पवन पटेल ने बताया कि सदर कोतवाली में वर्ष 2025 में जीएसटी विभाग के राजेंद्र सिंह ने धारा 318 (4), 319, 338/336 (3)/340 (2) बीएनएस व 132 (1) क, ख, ग, ठ (3) केंद्रीय माल एवं सेवाकर अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज थी। जिसमें अंतर्राज्यीय स्तर पर बोगस फर्म से संबंधित फर्जी जीएसटी आवेदन कूटरचित दस्तावेज के आधार पर तैयार कर, जीएसटी के माध्यम से बिना वास्तविक माल का क्रय विक्रय किए आईटीसी पासऑन कर राजस्व को क्षत...