भागलपुर, जुलाई 22 -- कहलगांव, निज प्रतिनिधि। ओटीसी बरौनी में 13 से 22 जुलाई तक आयोजित सीएटीसी-9 एनसीसी शिविर के समापन समारोह में 23 बिहार बटालियन एनसीसी, भागलपुर के अंतर्गत संचालित गणपत सिंह उच्च विद्यालय कहलगांव के सात कैडेटों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर रैंक प्रमोशन दिया गया। ड्रिल प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन के लिए राधिका कुमारी, अंजलि कुमारी, इकरा खातून, अमृता राज एवं अनीशा कुमारी को सार्जेंट  तथा मनीष कुमार एवं बॉबी कुमार को कॉर्पोरल  रैंक प्रदान की गई। समापन समारोह में कमांडिंग ऑफिसर कर्नल रितेश मोहन, सूबेदार मेजर सुरेश कुमार दूदू एवं सूबेदार दया बहादुर ने सफल कैडेटों को मेडल एवं रैंक बैज देकर सम्मानित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...